आज का सिंह राशिफल (Singh Rashi Today)

सिंह राशिफल आज

Thursday, 6 August 2026·Jul 23 – Aug 22·Fire·Mood: 😎 Confident

धैर्य रखें, आप धीरे-धीरे अपने सारे कामों को संभालने में कामयाब होंगे। आज शरीर से मिलने वाले संकेतों को नजरअंदाज करने के बजाय जरूरी जांच कराएं। आर्थिक रूप से अच्छे समय की उम्मीद करें, स्थिति जरूर मजबूत होगी। रिलेशनशिप में धैर्य रखकर पार्टनर के साथ आगे बढ़ने की प्लानिंग करें। ऑफिस में काम करते समय बीच-बीच में पौष्टिक स्नैक्स भी खाएं।

LOVE
CAREER
MONEY

आज की जानकारी

Mood 😎 ConfidentLucky ColoursLucky Number 4

व्यक्तिगत भविष्यवाणी चाहिए?

एक वरिष्ठ सिंह विशेषज्ञ से 1:1 चैट करें। 12 सेकंड में जवाब।

ज्योतिषी से चैट करें

विस्तृत राशिफल

❤️ प्रेम

सिंह राशि वाले प्यार या रिलेशनशिप में जल्दबाजी न क...

और पढ़ें

💼 करियर और पेशा

आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है और धीरे-धीरे आप...

और पढ़ें

🍀 वित्त और भाग्य

पैसों के मामले में आज किस्मत आपके पक्ष में लग रही ...

और पढ़ें

💪 स्वास्थ्य

सिंह राशि वाले शरीर से मिलने वाले संकेतों को नजरअं...

और पढ़ें

सिंह अनुकूलता

किसी भी जोड़ी पर टैप करें और देखें कि सिंह कैसे मिलता है।

सिंह राशि का आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आज का सिंह राशिफल (Singh rashifal today) उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनकी चंद्र राशि सिंह है। ज्योतिष के अनुसार सिंह राशिचक्र की पांचवी राशि है। अगर आपकी चंद्र राशि भी सिंह है तो यह राशिफल (aaj ka Singh rashi fal) आपको यह समझने में मदद कर सकता है कि आज नौकरी, व्यापार, धन, परिवार, सेहत और प्रेम जीवन में आपको कैसे संकेत मिल रहे हैं।

सिंह राशि की विशेषता व ज्योतिषीय महत्व

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो नेतृत्व, साहस और आत्मविश्वास के कारक माने जाते हैं। सिंह अग्नि तत्व की राशि है, इसलिए इस राशि के लोग क्रोधी और गुस्सैल भी होते हैं।

सिंह राशि का चिन्ह शेर है, जो साहस, ताकत, राजसी ठाठ और नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करता है। सिंह राशि के इष्ट देव भगवान सूर्य और भगवान गणेश हैं।

विशेषता

विवरण

राशि अवधि

23 जुलाई- 22 अगस्त

तत्व

अग्नि

स्वामी ग्रह

सूर्य

राशि का स्वभाव

साहसी, आत्मविश्वासी, राजसी ठाठ और मेहनती

राशि का प्रतीक

शेर (सिंह)

स्वामी भाव

पांचवी

शरीर का संबंधित अंग

हृदय और रीढ़

शुभ दिन

रविवार

शुभ अंक

1 और 5

शुभ रंग

नारंगी, सुनहरा और पीला

शुभ रत्न

मूंगा

अनुकूल राशि

मेष, धनु और तुला

विपरीत राशि

वृश्चिक और मकर

खूबियां 

नेतृत्वकर्ता, साहसी और उदारता

कमजोरियां

अति आत्मविश्वासी गुस्सैल,दंबग और आलोचना न सह पाना

सिंह राशि की मुख्य प्रवृत्तियां और जीवन के पहलू

सिंह पर सूर्य ग्रह का आधिपत्य होने के कारण ये लोग शाही अंदाज और राजसी ठाठ पाते हैं। ये निर्भीक, अभिमानी और नेतृत्व गुणों से भरपूर होते हैं। सफलता पाने के लिए ये मेहनती और जुझारू भी होते हैं। लेकिन कई बार इन्हें दूसरों के अधीन काम करना पसंद नहीं होता। हालांकि इनका मन साफ होता है और ये दूसरों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।

पढ़ें अपना आज का सिंह राशिफल अंग्रेजी में Leo Today Horoscope

करियर

सूर्य का प्रभाव होने और अग्नि तत्व की राशि होने के कारण सिंह राशि वाले लोग बहुत साहसी होते हैं। सिंह राशि वाले साहसिक और जोखिम भरे कामों से नहीं घबराते हैं। मुख्य रूप से खेल, लीडरशिप, सेना, राजनीति, व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में इन्हें सफलता मिल सकती है। ये परिश्रम, धैर्य और सही निर्णय के साथ जीवन में सफलता पाते हैं।

इनके करियर से जुड़े दैनिक बदलावों की सटीक जानकारी के लिए सिंह करियर राशिफल पढ़ा जा सकता है।

आर्थिक जीवन

सूर्य ग्रह की राशि होने के कारण सिंह राशि वालों को मान-सम्मान, यश और प्रतिष्ठा मिलती है। धन कमाने में ये खूब मेहनती होते हैं। लेकिन बचत करना इनके लिए थोड़ा कठिन होता है। आज के आर्थिक निर्णयों को बेहतर तरीके से समझने के लिए सिंह आर्थिक राशिफल मददगार साबित हो सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन

सिंह राशि का स्वभाव भावुक, रोमांटिक, वफादार और उदार होते हैं। ये अपने साथी से बिना शर्त बहुत प्यार करते हैं और सम्मान की उम्मीद रखते हैं। लेकिन अत्यधिक अंहकार की भावना कई बार इनके लिए रिश्ते में दूरी का कारण बनती है। रिश्तों में आज के दिन की स्थिति जानने के लिए सिंह प्रेम राशिफल पढ़ा जा सकता है।

स्वास्थ्य

सिंह राशि वालों को आमतौर पर हृदय संबंधी समस्याएं रहती हैं। इसके अलावा इन्हें पीठ में दर्द, फेफड़े में समस्या, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानी, बुखार आदि जैसी परेशानी होती है। अधिक मानसिक तनाव लेना इनके लिए समस्या हो सकती है। सेहत से जुड़ी दैनिक सावधानियों के लिए सिंह स्वास्थ्य राशिफल एक नजर देखा जा सकता है।

सिंह राशिफल से अपने दिन को शानदार कैसे बनाएं? 

  1. अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन बेहतर बीते, तो सुबह उठकर अपना आज का सिंह राशिफल जरूर पढ़ें। राशिफल से मिलने वाले संकेतों के आधार पर अपने दिन की योजना बनाएं।
  2. राशिफल में बताए गए शुभ रंग के कपड़े पहनें या उस रंग की कोई वस्तु जैसे- पर्स, रुमाल या डायरी आदि अपने साथ रखें।
  3. शुभ अंक को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करने की कोशिश करें। जैसे किसी महत्वपूर्ण समय, सीट नंबर या अन्य छोटे-छोटे फैसलों में इसका उपयोग कर सकते हैं।
  4. भगवान सूर्य और भगवान गणेश की पूजा करें। "ऊँ सूर्याय नम" मंत्र का जाप करें और रविवार के दिन जरूरतमंदों में लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।

सिंह आज का राशिफल - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिंह की विशेषताएं क्या हैं?

सिंह राशि के लोग मौज-मस्ती पसंद करते हैं और वे प्यार के विचार की सराहना करते हैं। इन्हें प्यार में रहना पसंद हैं। हालांकि ये लोग काफी भावुक होते हैं, लेकिन अपने वित्त को अच्छी तरह संभाल सकते हैं। ये लोग शेर की तरह आत्मविश्वासी और मजबूत होते हैं। लेकिन जब दोस्तों और परिवार की बात आती है, तो ये अपने परिवार के लिए किसी रत्न सरीखे बन जाते हैं।

सिंह किस जानवर का प्रतिनिधित्व करता है?

सिंह राशि शेर यानी जानवरों के राजा का प्रतिनिधित्व करता है। जो शक्तिशाली, बलवान, साहसी और शासन करने वाला होता है। 

सिंह राशि का व्यक्तित्व कैसा होता है?

ये जन्मजात नेता होते हैं। जब सिंह के व्यक्तित्व की बात आती है, तो हम उनके उत्कृष्ट नेतृत्व वाले गुण को नजरंदाज नहीं कर सकते। हालांकि ये स्वभाव से जटिल होते हैं। लेकिन उन्हें निजी स्तर पर पता होता है कि इन्हें क्या करना है और कहां करना है। वे खुले विचारों के होते हैं। ये स्वभाव से दयालु भी हैं। लेकिन कभी-कभी पक्षपात के फेर पर फंस जाते हैं।

सिंह राशि पर कौन सा ग्रह शासन करता है?

सिंह राशिफल के अनुसार सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इसका सीधा संबंध अग्नि सूर्य से है।

सिंह राशि का शुभ रंग और अंक क्या है?

सिंह राशि का भाग्यशाली रंग हरा है, जो शक्ति, वृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। इनका शुभ अंक 4 होता है।