आज का वृश्चिक राशिफल (Vrishik Rashi Today)

वृश्चिक राशिफल आज

Friday, 7 August 2026·Oct 23 – Nov 21·Water·Mood: 😫 Tired

अपनी भावनाओं को पूरी तरह से दूसरों के सामने जाहिर करने से बचें। आज किस्मत आपके पक्ष में नजर आ रही है। वृश्चिक राशि वाले आज पुरानी यादों में खोए रहेंगे या फिर पुराने प्यार की याद सता सकती है बिजनेस क्षेत्र में सफलता के योग बन सकते हैं। ऑनलाइन होने वाले खर्चों पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत है।

LOVE
CAREER
MONEY

आज की जानकारी

Mood 😫 TiredLucky ColoursLucky Number 7

व्यक्तिगत भविष्यवाणी चाहिए?

एक वरिष्ठ वृश्चिक विशेषज्ञ से 1:1 चैट करें। 12 सेकंड में जवाब।

ज्योतिषी से चैट करें

विस्तृत राशिफल

❤️ प्रेम

वृश्चिक राशि वाले सिंगल लोगों को आज अपना पुराना प्...

और पढ़ें

💼 करियर और पेशा

बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन सफलतापूर्वक रह ...

और पढ़ें

🍀 वित्त और भाग्य

टीमवर्क या प्रोफेशनल रिश्तों से आज आपकी आर्थिक स्थ...

और पढ़ें

💪 स्वास्थ्य

शरीर को हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। खासकर ऐसी स...

और पढ़ें

वृश्चिक अनुकूलता

किसी भी जोड़ी पर टैप करें और देखें कि वृश्चिक कैसे मिलता है।

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज का वृश्चिक राशिफल (Vrishchik rashifal today) उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनकी चंद्र राशि वृश्चिक है। ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशिचक्र की आठवीं राशि है। अगर आपकी चंद्र राशि भी वृश्चिक है तो यह राशिफल (aaj ka vrishchik rashi fal) आपको यह समझने में मदद कर सकता है कि आज नौकरी, व्यापार, धन, परिवार, सेहत और प्रेम जीवन में आपको कैसे संकेत मिल रहे हैं।

वृश्चिक राशि की विशेषता व ज्योतिषीय महत्व

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं, जो साहस, ऊर्जा, पराक्रम और भूमि आदि के कारक माने जाते हैं। वृश्चिक जल तत्व की राशि है। इसलिए इस राशि के लोगों की भावनाएं काफी गहरी होती है। वृश्चिक राशि का चिन्ह बिच्छू है, जो गहराई, रहस्य और तीव्र ऊर्जा का प्रतीक है। वृश्चिक राशि के इष्ट देव (Isht Dev) भगवान हनुमान हैं।

विशेषता

विवरण

राशि अवधि

23 अक्टूबर - 21 नवंबर

तत्व

जल

स्वामी ग्रह

मंगल

राशि का स्वभाव

निडर, रहस्यमयी, ऊर्जावान और गहरा 

राशि का प्रतीक

बिच्छू

स्वामी भाव

आठवां

शरीर का संबंधित अंग

जननेंद्रिय, श्रोणि क्षेत्र (पेल्विस) और उत्सर्जन तंत्र

शुभ दिन

मंगलवार

शुभ अंक

9,1 और 7

शुभ रंग

लाल, मैरून और नारंगी

शुभ रत्न

मूंगा

अनुकूल राशि

कर्क, मकर और मीन

विपरीत राशि

वृषभ

खूबियां 

दृढ़ निश्चय, वफादार,गंभीर सोच और तेज आकर्षण

कमजोरियां

शक करना, आक्रामकता, जिद्दी बदलाव लेने की भावना

वृश्चिक राशि की मुख्य प्रवृत्तियां और जीवन के पहलू

वृश्चिक राशि वाले रहस्मयी और गहरी ऊर्जा से भरपूर होते हैं। लेकिन ये सहानुभूति, संवेदनशील, जिज्ञासु और निडर भी होते हैं। ये बात के बहुत पक्के होते हैं। भले ही ऊपर से शांत लगे, लेकिन इनके भीतर भावनाओं का सागर होता है।

पढ़ें अपना आज का वृश्चिक राशिफल अंग्रेजी में Scorpio Today Horoscope

करियर

मंगल का प्रभाव होने और जल तत्व की राशि होने के कारण वृश्चिक राशि वाले मुख्य रूप से सेना,पुलिस, अनुसंधान और चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर करते हैं। ये अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं और कठिन समय में भी हिम्मत नहीं हारते हैं। आज करियर में क्या रहेगा, यह वृश्चिक करियर राशिफल में जाना जा सकता है।

आर्थिक जीवन

वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत लेकिन संघर्षशील रहता है। ये अपनी मेहनत के दम पर धन हासिल करते हैं। पैसों के मामले में जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहता है। इन्हें जोखिम भरे निवेश या सट्टा आदि से बचना चाहिए। पैसों से जुड़े उतार-चढ़ाव के बीच आज सही कदम क्या हो, यह वृश्चिक आर्थिक राशिफल में जाना जा सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन

वृश्चिक राशि वाले प्रेम और वैवाहिक जीवन में बहुत भावुक, गहरे और समर्पित होते हैं। ये जो रिश्ता बनाते हैं, उसे पूरी निष्ठा से निभाते भी हैं। लेकिन शक करने या अधिकार भी भावना के कारण प्रेम या दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहता है। रिश्ते में आज भावनाओं का उतार-चढ़ाव कैसा रहेगा, इसका अंदाजा वृश्चिक प्रेम राशिफल से लगाया जा सकता है।

स्वास्थ्य

वृश्चिक राशि वाले जातक यौग अंगों, गला, आंत, फेफड़ा और प्रोस्टेट ग्रंथि से संबंधित विकारों के प्रति असंवेदनशील होते हैं। इनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहती है, जिस कारण ये जल्दी बीमारी से उबर जाते हैं। सेहत को लेकर आज किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, यह वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल में देखा जा सकता है।

वृश्चिक राशिफल से अपने दिन को शानदार कैसे बनाएं? 

अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन बेहतर बीते, तो सुबह उठकर अपना आज का वृश्चिक राशिफल जरूर पढ़ें। राशिफल से मिलने वाले संकेतों के आधार पर अपने दिन की योजना बनाएं।

राशिफल में बताए गए शुभ रंग के कपड़े पहनें या उस रंग की कोई वस्तु जैसे- पर्स, रुमाल या डायरी आदि अपने साथ रखें।

शुभ अंक को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करने की कोशिश करें। जैसे किसी महत्वपूर्ण समय, सीट नंबर या अन्य छोटे-छोटे फैसलों में इसका उपयोग कर सकते हैं।

भगवान हनुमान की पूजा करें। साथ ही हनुमान चालीसा और रामायण का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक आज का राशिफल- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वृश्चिक राशि की विशेषताएं क्या हैं?

वृश्चिक राशि के जातक अपनी वफादारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही वृश्चिक राशि के जातक अपने प्यार को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। वृश्चिक आज का राशिफल इस ओर इशारा करता है कि इस राशि के लोग भावुक और प्यार करने वाले, महत्वाकांक्षी और करियर संचालित साथ ही कल्पना से भरे होते हैं। ये लोग नित यह जानने में  उत्सुक होते हैं कि दुनिया कैसे चलती है। लेकिन चुनौती या विश्वासघात होने पर वे प्रतिशोधी भी बन जाते हैं और एक बार जब उन्हें पता चलता है कि कोई उन्हें या उनके प्रियजनों को चोट पहुँचाने की कोशिश कर रहा है, तो ये लोग ऐसे व्यक्ति को कभी भी माफ नहीं करते। इनकी इसी तरह की सोच कई बार इनके प्रियजनों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है।

वृश्चिक किस पशु का प्रतिनिधित्व करता है?

वृश्चिक राशि का प्रतिनिधित्व सांप, चील या फीनिक्स पक्षी करते हैं। लेकिन इस राशि का चिन्ह बिच्छू है। इस राशि के जातक बिच्छू की तरह सोच रखते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि ये लोग बुद्धिमान होते हैं और बिच्छू की तरह ही घातक परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता भी खोज सकते हैं। बता दें कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बिच्छू की वृद्धि के विभिन्न चरण इनके व्यक्तित्व को अधिक प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन कई अन्य जानवर भी वृश्चिक राशि के जातक के व्यक्तित्व को परिभाषित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

वृश्चिक राशि का व्यक्तित्व कैसा होता है?

आज के वृश्चिक राशिफल के अनुसार, वृश्चिक जातकों के लगातार बढ़ते व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है और यह सबसे चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी ढल जाते हैं। प्लूटो द्वारा शासित, जो विनाश और परिवर्तन दोनों के लिए जिम्मेदार है, उन्हें एक बहुत ही प्रतिभाशाली बनाता है। इसलिए ये जातक अच्छे दिन में बहुत ऊर्जावान और सकारात्मक बने रहते हैं। लेकिन बुरे दिनों के दौरान, वृश्चिक राशि वालों के साथ अन्य लोगों को सोच-समझकर और सावधानी के साथ पेश आना चाहिए। अगर आपने उनके बुरे दिनों में उनके साथ बुरा व्यवहार किया तो वे आपको कभी नहीं भूलेंगे और उनका सही समय आने पर आपको कभी माफ नहीं करेंगे। आप उनके बुरे स्वभाव का भी शिकार हो सकते हैं।

वृश्चिक तिथियां क्या हैं?

23 अक्टूबर और 21 नवंबर को या उसके बीच जन्म लेने वाले लोग वृश्चिक राशि के होते हैं।

वृश्चिक राशि की कमजोरियां क्या हैं?

वृश्चिक राशि के आज के राशिफल का कहना है कि वृश्चिक राशि के जातक गतिशील व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये जिससे प्रेम करते हैं, उसके लिए भावुक होते हैं। लेकिन वृश्चिक राशि के जातक अपने प्रतिशोधी स्वभाव और शत्रुता व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। एक ओर, वे बहुत वफादार और सहज ज्ञान वाले होते हैं, तो वहीं दूसरी ओर, उनके लिए किसी को माफ करना बेहद मुश्किल लगता है।

किसी को माफ करने की जगह यह धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करते हैं और  उनसे बदला लेने की योजना बनाते हैं। यह जातक ईर्ष्यालु भी होते हैं और बहुत मूडी हो होते हैं, किसी-किसी बिंदु पर आकर ये बहुत क्रोधित भी हो जाते हैं।

वृश्चिक राशि पर कौन सा ग्रह शासन करता है?

वृश्चिक पर मंगल (प्राचीन शासक) और प्लूटो (आधुनिक शासक) का शासन होता है।